स्कूल में जन्माष्टमी से पूर्व आयोजित किया मटकी फोड़ कार्यक्रम
हरसौर. स्थानीय हाईटेक एवं कॉन्वेंट स्कूल में बच्चों ने जन्माष्टमी से पूर्व आयोजित कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पौराणिक कहानियों पर आधारित कार्यक्रमों से नई पीढ़ी को नैतिक मूल्यों के बारे में जानकारी होती है। स्कूल के बच्चे राधा-कृष्ण की वेशभूषाओं में सज कर स्कूल पहुंचे। भगवान श्री कृष्ण के जीवन से जुड़ी विभिन्न तरह की झांकियां पेश की गई। बच्चों की मटकी फोड़ एक्टिविटी भी करवाई गई। जिसमें कौशल रामावत ने भगवान श्री कृष्ण का रूप धारण किया। इस दौरान मनन, ईशु सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।