मौलासर : बांसा की गौशाला में वार्षिक बैठक सम्पन्न
मौलासर। ग्राम बांसा की श्री गोपाल गो सेवा समिति की वार्षिक बैठक गौशाला अध्यक्ष अर्जुन राम बुगालिया को अध्यक्षता में हुई।गौशाला कोषाध्यक्ष किशन लाल खेड़ीवाल ने गौशाला सदस्य व ग्रामीणों के समक्ष वार्षिक आय व्यव का ब्यौरा बताया।आगामी गौशाला में चारा पानी,गौशाला की साफ सफाई,तेजा गायन प्रोग्राम को लेकर प्रस्ताव रखा। सभी सदस्यों व ग्रामीणों से सहयोग की अपील की।इस अवसर पर अर्जून राम घिटाला,मोती राम गुर्जर, नंदा राम रणवा, मोती राम मानावत,राजकुमार अग्रवाल, दिलीप सिंह,कान सिंह मेड़तिया,भंवरा राम निम्बा का बास, भंवर लाल तोड़ी की ढाणी,रामेश्वर बुगालिया, मनशी राम,मदन लाल जांगिड, रतन सिंह सहित ग्रामीण मौजूद रहे।