मौलासर : पांच दिवसीय रात्रिकालीन झूलोत्सव 5 से
मौलासर । राजस्थान का सुप्रसिद्ध श्री सत्यनारायण भगवान झूलोत्सव रात्रिकालीन मेले का आयोजन 5 से 9 अगस्त तक किया जायेगा। इस मेले का आयोजन मौलासर पंचायत व सोमाणी ट्रस्ट सोसायटी मौलासर द्वारा प्रतिवर्ष करवाया जाता है। गौरतलब हो कि इस मेले का आयोजन प्रतिवर्ष होता है । वही श्री सत्यनारायण भगवान मंदिर को सजाया जा रहा है वही मेला मैदान में भी सर्कस, झूले, वैरायटी शो आदि की तैयारिया जोरो पर है।वही राजकीय सोमानी उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रागंण में वीडियो विजन स्क्रीन पर धार्मिक धारावाहिक एवं चलचित्रों का प्रदर्शन भी किया जायेगा। गौरतलब है कि रात्रिकालीन पांच दिवसीय मेला एकादशी से लेकर
रक्षाबंधन तक आयोजित किया जाता है मेले को लेकर मौलासर पंचायत द्वारा साफ सफाई करवाई जा रही है।