Dark Mode
दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना

दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना

दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस रहा और सुबह गर्मी बनी रही। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। सुबह साढ़े आठ बजे तक हवा में सापेक्षिक आर्द्रता 81 प्रतिशत दर्ज की गयी।
मौसम विभाग ने आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने का अनुमान जताया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़े के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 134 यानी मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!