Dark Mode
एम.डी.वी. टीम द्वारा सेमीनार का आयोजन

एम.डी.वी. टीम द्वारा सेमीनार का आयोजन

सीकर।  स्थानीय पोलोग्राउण्ड स्थित विद्याश्रम पब्लिक स्कूल, सीकर में एम.डी.वी. टीम सीकर विधानसभा क्षेत्र द्वारा आज मतदाता जागरूकता के लिए सेमीनार का आयोजन किया गया। एम.डी.वी. टीम सीकर के प्रभारी सुरेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि लोकतंत्र में मतदान करना व करवाना अति महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। यह भारत जैसे महान देश की खुबसूरती भी है। सेमीनार में ईवीएम वी.वी. पी.ए.टी. द्वारा मतदान करने की प्रक्रिया का प्रदर्षन किया गया। एक अक्टूबर को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों एवं परिवार के अन्य सदस्यों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित किया गया। जिला साक्षरता अधिकारी राकेश कुमार लाटा ने सेमीनार को सम्बोधित करते हुए लोकतंत्र में अधिकतम मतदान के लिए मतदाता को जागरूक करना अति आवश्यक है। उन्होंने मतदान की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। भारत जैसे देश में मजबूत लोकतंत्र में प्रत्येक मतदाता की सक्रिय सहभागिता निभाने पर जोर दिया। उन्होंने नवीन मतदाताओं को मतदान सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित किया। संस्था निदेशक मंजू लाटा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। सेमीनार का संचालन विजय कुमार माथुर ने किया। इस अवसर पर एम.डी.वी. टीम के सह प्रभारी पूर्णमल, प्रधानाध्यापक मधुसूदन शर्मा, एम.डी.वी. टीम के पूर्णाराम मेघवाल, संस्था के स्टाफ में दीपंकर शर्मा, नेहा जैन, उत्तम अग्रवाल, मनोज तिवाड़ी आदि उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!