Dark Mode
अमन स्कूल में मेडल सेरेमनी का आयोजन टॉपर्स को नगद पुरस्कार

अमन स्कूल में मेडल सेरेमनी का आयोजन टॉपर्स को नगद पुरस्कार

सीकर। राजस्थान सरकार से अल्पसंख्यक दर्जा प्राप्त एवम अमन ट्रस्ट द्वारा संचालित अमन  सीनियर सैकंडरी स्कूल सीकर में बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले 76 प्रतिभाओं को मेडल, माला , साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। संस्था के एकेडमिक डायरेक्टर असरार अहमद ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं का लगातार शत प्रतिशत परिणाम रहने पर दीन मोहम्मद रोड़ स्थित अमन स्कूल के नए भवन में मेडल सेरेमनी का आयोजन किया गया, जिसमे 12 वीं  साइंस बोर्ड में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर टॉपर मोहम्मद कैफ पुत्र मोहम्मद आरिफ, 90 त्न अंक प्राप्त करने वाले मोहम्मद आतीफ पुत्र मोहम्मद आरिफ को ग्यारह - ग्यारह हजार रुपए के नगद पुरस्कार से भी सम्मानित करके हौसला अफजाई की गई। और 12 वीं के ही फिरोजा भिस्ती पुत्री मोहम्मद जावेद  88.प्रतिशत , उरेन बानो पुत्री अब्दुल रहीम  87.6 प्रतिशत,  मोहम्मद साहिल पुत्र मोहम्मद तारीफ 88.6 प्रतिशत, जीनत पंवार पुत्री लियाकत अली पंवार 83.8 प्रतिशत, सना बानो पुत्री नूर अहमद 83 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर और 8 वीं बोर्ड में 85 त्न से अधिक ए ग्रेड प्राप्त मोहम्मद अनस पुत्र मो सलीम नागौरी, मोहम्मद जुनैद पुत्र जावेद अली, अमानिया बानो पुत्री मोहम्मद शकील, अरशी पठान पुत्री मो शरीफ पठान, जारा बडगुजर पुत्री इरशाद हुसैन  को मेडल, साफ ा और विशेष पुरस्कार सहित कुल 76 विद्यार्थियों, उत्कृष्ट परिणाम वाले स्टाफ सदस्यों को  संस्था चेयरमैन खादिम हुसैन खत्री, एजुकेशन एडवाइजर मोहम्मद अली बडगुजर, मोहम्मद अयूब खान और निसार अहमद जाटू द्वारा सम्मानित किया गया। समारोह में विद्यार्थियों और अभिभावकों को आगे के केरियर के बारे जानकारी और मार्गदर्शन दिया गया। मेडल सेरेमनी में छात्र छात्राएं, अभिभावक, स्टाफ और मैनेजमेंट  सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रिंसिपल मोहम्मद असलम खान ने किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!