चिकित्सा एवं जिला प्रभारी मंत्री आज जिले में
कैथून में जनता क्लिनिक का शुभारम्भ एवं सांगोद में खेल मैदान का शिलान्यास करेगें
कोटा । चिकित्सा एवं जिला प्रभारी मंत्री परसादी लाल मीणा एक दिवसीय दौर पर मंगलवार को कोटा आयेंगे। जहां जिले के कैथून कस्बे में जनता क्लिनिक का शुभारम्भ करेगें तथा सांगोद में शहीद हेमराज मीणा राजकीय महाविद्यालय में खेल मैदान का शिलान्यास एवं महाविद्यालय के विकास कार्यों का लाकार्पण करेंगे।
जिला कलक्टर ओपी बुनकर ने बताया कि जिला प्रभारी मंत्री प्रातः 11 बजे कोटा पहुंचेगे जहां से कैथून में प्रातः 11.30 बजे पुराने नगर पालिका भवन में जनता क्लिनिक का शुभारम्भ करेंगे। उन्होंने बताया कि चिकित्सा मंत्री सांगोद में शहीद हेमराज मीणा राजकीय महाविद्यालय में खेल मैदान का शिलान्यास एवं महाविद्यालय के नवनिर्मित विकास कार्यों का लाकार्पण करेंगे।
सांगोद विधायक भरतसिंह कुन्दनपुर ने बताया कि खेल मैदान का निर्माण 2 करोड़ की लागत से किया जायेगा, जिसमें एक करोड़ रूपये की राशि विधायक कोष से व्यय की जायेगी। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में एक करोड़ की लागत के नवीन विकास कार्यों का लोकार्पण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता पिपल्दा विधायक रामनारायण मीना करेंगे।