Dark Mode
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने की जनसुनवाई

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने की जनसुनवाई

 


जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह ने गुरूवार को अपने राजकीय आवास पर जनसुनवाई की। उन्होंने प्रदेशभर से बड़ी संख्या में आए लोगों की परिवेदनाएं सुनीं एवं ज्ञापन लिए और अधिकारियों को इनके शीघ्र निस्तारण के लिए निर्देश दिए। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों से चिकित्सा मंत्री आत्मीयता के साथ मिले और उनकी परिवेदनाओं पर शीघ्र कार्यवाही कर राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।

चिकित्सा मंत्री ने कहा कि आयुष्मान राजस्थान के संकल्प के साथ प्रदेष में चिकित्सा सेवाओं को निरंतर सुगम और सुदृढ़ बनाया जा रहा है। राज्य सरकार गरीब, महिला, युवा एवं किसान सहित सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। हमारी सरकार का प्रयास है कि हर वर्ग और हर क्षेत्र का समग्र विकास हो और आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण हो।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!