Dark Mode
जिला कलक्टर की अध्यक्षता में हुई युवा आवास प्रबंधन समिति की बैठक

जिला कलक्टर की अध्यक्षता में हुई युवा आवास प्रबंधन समिति की बैठक

कोटा। जिला कलेक्टर श्री पीयूष समारिया की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट चेंबर में युवा आवास प्रबंधन समिति की द्वितीय बैठक आयोजित की गई।
बैठक में यूथ हॉस्टल के जीर्णाेद्धार, सुचारु संचालन और इसे युवाओं के लिए एक आत्मनिर्भर केंद्र के रूप में विकसित करने के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।समिति के सदस्य सचिव एवं उपनिदेशक (मेरा युवा भारत, कोटा) ने बताया कि केंद्रीय लोक निर्माण विभाग द्वारा यूथ हॉस्टल परिसर में कराए जा रहे सिविल और इलेक्ट्रिकल मरम्मत कार्य इसी माह के अंत तक पूर्ण कर लिए जाएंगे। जिला कलक्टर ने इन कार्यों की समीक्षा करते हुए हॉस्टल परिसर में आधुनिक मेस और मल्टीपरपज हॉल के निर्माण हेतु शीघ्र एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। हॉस्टल के लिए आवश्यक मैनपावर की तैनाती पर चर्चा करते जिला कलक्टर ने टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर शीघ्र मैनपावर तैनात करने के निर्देश दिए। साथ ही, यूथ हॉस्टल परिसर के भीतर से गुजर रहे नाले को व्यवस्थित करने तथा अवैध अतिक्रमण हटवाने संबंधी निर्देश दिए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!