गौ कथा व्यवस्था हेतु बैठक आज
अजमेर । विशाल दिव्य धेनुमानस गौ कथा का आयोजन आगामी 14 से 18 जून तक बी के कौल नगर स्थित प्राचीन बालवीर हनुमान मंदिर हनुमान वाटिका में प्रतिदिन सांय 4 से 7 बजे तक किया जाएगा । प्रवक्ता राजेंद्र गांधी ने बताया कि कथा का वाचन पूज्य नंदनी सारस्वत श्री धाम वृंदावन के मुखारविंद द्वारा किया जायेगा। कोर कमेटी सदस्य इंजनियर अशोक शर्मा, महेंद्र जैन मित्तल ने जानकारी दी कि कथा रणनीति एवम् व्यवस्था हेतु मीटिंग का आयोजन गुरुवार को सांयकाल 7.30 बजे बी के कौल नगर स्थित हनुमान वाटिका में किया जायेगा । इस अवसर पर कोर कमेटी सदस्य राजेंद्र प्रसाद मित्तल ने कहा कि भीषण गर्मी और बरसात को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं हेतु सुझाव भी आमंत्रित हैं । मोहन खंडेलवाल, भूपेश सांखला एवम् शैलेंद्र अग्रवाल ने सभी गौ भक्तो से अधिक से अधिक संख्या में आने का अनुरोध किया गया । सुनील दत्त जैन एवम् सुभाष काबरा ने विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवम् विभिन्न समाज के धड़ों, संस्थाओं के पदाधिकारियों से भी बैठक में आने का आहवान किया हैं ताकि कथा में सभी की सहभागिता बनी रहे एवम् सभी के सहयोग से सफलता पूर्वक आयोजित हो सके ।