बिपरजॉय तूफान को लेकर पुलिस चौकी पर हुई बैठक
आमेट,लावासरदारगढ़ । उप तहसील मुख्यालय स्थित पुलिस चौकी पर शुक्रवार सायंकाल पुलिस प्रशिक्षु अधिकारी अक्षय कुमार ने शांति समिति व ग्रामीणों की बैठक लेकर बताया कि हाल ही में आये बिपरजॉय तूफान के दौरान हुई बरसात के बाद भरे नदी नालों में छोटे बच्चों को ऐसे नदी नालों में जाने से रोका जाए तथा पूरी सावधानी बरती जाए। बैठक में ग्रामीणों ने अपनी समस्या रखते हुए बताया कि कस्बे के मनोहर सागर तालाब की पाल पर आए दिन गांजा भांग के नशेड़ी बैठे रहते है। अकेला ग्रामीण विशेष रूप से महिलाएं तालाब की पाल पर जाने से डरते है। ऐसे में तालाब की पाल पर पुलिस गस्त लगाए जाने की मांग की। वही ग्रामीणों ने पुराना बस स्टैंड पर आए दिन लगने वाले जाम से बचने के लिए अब तक अनेकों बार पुलिस प्रशासन से यहां ट्रैफिक पुलिस लगाए जाने की मांग की पर समस्या का समाधान नहीं होने के कारण इस बस स्टैंड पर आए दिन विशेष तौर पर सायंकालीन समय मार्बल ब्लॉक, ग्रेनाइट ब्लॉक, मार्बल की लफरें तथा मार्बल की थपिया व टायलो से भरे भारी वाहनों की काफी आवक बन जाने से पुराने बस स्टैंड पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग जाने से जाम लगता आया है। जिससे वाहन चालकों के साथ ग्रामीणों को भी आवाजाही में काफी सुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सायं काल के समय करीब 2 घंटे के लिए पुराने बस स्टैंड पर यातायात पुलिस लगाए जाने की मांग की है।
इस अवसर पर एएसआई खेमराज, कॉन्स्टेबल ईश्वरलाल , गणपतसिंह, हंसराज मीणा, वार्डपंच कमलेशसिंह, चांद खान, पूर्व सरपंच नारायणलाल प्रजापत, मुकेश कुमार रेगर, संजू हरिजन, विजयसिंह ,मुकेश लौहार,भंवरलाल सहित ग्रामीण उपस्थित थे ।