15 सूत्राीय कार्यक्रम क्रियान्वयन के संबंध में बैठक आयोजित
विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने हेतु अल्पसंख्यक समुदाय को करें प्रेरित - जिला कलक्टर
धौलपुर । अल्प संख्यकों के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक विकास के लिए प्रधानमंत्राी 15 सूत्राीय कार्यक्रम का क्रियान्वयन किया है। कार्यक्रम की प्रगति के संबंध में समीक्षा बैठक का आयोजन जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में क्लेक्ट्रेट सभागार में किया गया। बैठक में अल्पसंख्यक समुदाय को विभिन्न विभागों को समुचित लाभ देने एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने हेतु अल्पसंख्यक समुदाय को प्रेरित करने हेतु निर्देश दिये। उन्होंने जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अधिकारी को अल्पसंख्यकों को शिक्षा के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए विभागीय योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए।
अल्पसंख्यक समुदाय के मेधावी विद्यार्थियों के लिये छात्रावृति हेतु आवेदन आमंत्रित करने के निर्देश दिए। अल्पसंख्यकों को आर्थिक कार्य कलापों और स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा के माध्यम से उनका शैक्षिक उन्नयन किया जाए। इससे रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे। अल्पसंख्यकों के जीवन स्तर की दशा में सुधार कर अल्पसंख्यक समुदाय वाली मलिन बस्तियों में साफ सफाई कार्य करवाया जाए। बैठक के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार, अतिरिक्त जिला कलक्टर सुदर्शन सिंह तोमर, जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी सीमा कुमारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।