केसरिया महापंचायत को लेकर बैठक आयोजित
करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे तारानगर, जयपुर पहुँचने का किया आह्वान
तारानगर. 2 अप्रेल को जयपुर के विद्याधर स्टेडियम में होने वाली महापंचायत को लेकर तारानगर के क्षत्रिय विकास संस्थान में राजपूत समाज की बैठक आयोजित हुई जिसमें राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेवसिंह शेखावत गोगामेड़ी महापंचायत में पहुँचने का निमंत्रण देने पहुंचे। राष्ट्रीय अध्यक्ष गोगामेड़ी ने बताया कि क्षत्रिय जन कल्याण बोर्ड का गठन हो, ईडब्लूएस आरक्षण को 10 प्रतिशत से बढाकर 14 प्रतिशत किया जाए, केंद्र की भर्तियों में ईडब्लूएस का लाभ नहीं मिल रहा है इसलिए जमीन, प्लाट, मकान की शर्ते अविलम्ब सरकार हटाएं, राजनीति में हम लोगों को हमारा पूरा हक और अधिकार दे आदि मांगो को लेकर 2 अप्रेल को जयपुर में महापंचायत होने जा रही है जिसमें लाखों लोग महापंचायत में पहुंचेंगे जिसको लेकर आज बैठक का आयोजन किया गया। गोगामेड़ी ने सभी से महा पंचायत में अधिक से अधिक पहुँचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक के दौरान केसरिया महा पंचायत के पोस्टर का विमोचन भी किया गया। करणी सेना के तहसील अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। सज्जनसिंह, जितेन्द्रसिंह, प्रदीपसिंह, कैप्टन करणीसिंह, मोहरसिंह, गिरवरसिंह, अमरसिंह, अजितसिंह, मगनसिंह, ओम बिराण, बजरंगसिंह, सुभाष महलाना, पवनसिंह, भिल्लूसिंह, बिशनसिंह, लीलूसिंह, देवीसिंह, कुलदीपसिंह सहित समाज के सैंकड़ो लोग बैठक में उपस्थित हुए।