Dark Mode
राम कथा की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित 

राम कथा की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित 

रतनगढ़ । सिद्धपीठ श्री पंचमुखी बालाजी धाम के प्रांगण में 23 से 31 दिसंबर तक होने वाली श्री राम कथा की तैयारी बैठक हुई। बैठक प्रभारी एडवोकेट बजरंग गुर्जर व अजय बणसिया ने कथा तैयारी की व्यवस्था संबंधित जानकारी दी व कथा को दिव्य और भव्य बनाने हेतु सुझावो पर विचार विमर्श किया गया। बणसिया ने बताया कि कथा का वाचन पंडित शंभूशरण लाटा करेंगे। कथा की मंगल कलश यात्रा भूतनाथ शिवालय मौसुण कुए के पास से निकल जाएगी। कथा समापन के पश्चात बाबा श्री रामदेवजी महाराज का जुम्मा भी प्रवचन पंडाल में आयोजित होगा। बैठक में नगर के किशनलाल पंसारी, सत्यनारायण सेवदा ,अमरचंद बणसिया, मनोज जोशी, महेश प्रजापत, जयप्रकाश ताम्रायत, राधेश्याम सोनी, रामरतन कंदोई, ओमप्रकाश गौड़, प्रकाश पारीक, हीरालाल नोहाल, प्रदीप धर्ड सहित अनेको धर्म श्रद्धालु जन उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!