जिला अधिकारीयों के साथ विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर बैठक आयोजित
डीडवाना। भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं के पहुंच से वंचित पात्र लाभार्थियों तक पहुंचने, फ्लैगशिप योजनओं के प्रचार और आमजन में जागरूकता बढ़ाने, संभावित लाभार्थियों के नामांकन/चिन्हिकरण तथा नागरिकों के अनुभवों को साझा करने के उदेश्य से डीडवाना-कुचामन जिले में जिला कलक्टर डीडवाना-कुचामन बाल मुकुन्द असावा द्वारा जिले के सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। इस अवसर पर जिला कलक्टर द्वारा “विकसित भारत संकल्प यात्रा” के दौरान विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर किये। साथ ही सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को कार्यलयों को सुसज्जित एवं स्वच्छ रखने एवं आमजन से प्राप्त परिवादों को शीघ्र व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिये।