Dark Mode
राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु बीमा कंपनी के अधिकारीगण के साथ बैठक आयोजित

राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु बीमा कंपनी के अधिकारीगण के साथ बैठक आयोजित

श्रीगंगानगर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार एवं 10 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल संचालन हेतु मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीगंगानगर के सचिव श्री रवि प्रकाश सुथार की अध्यक्षता में बीमा कंपनियों के अधिकारीगण के साथ बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में उपस्थित अधिकारीगण को बीमा कंपनियों के न्यायालयों में लंबित एमएसीटी के प्रकरणों में जरिये राजीनामा निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस दौरान विभिन्न इंश्योरेंस कंपनियों की ओर से श्री शिवाजी महेन्द्रा यू.आई.आई.सी.एल., श्रीमती स्वाति बंसल न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी, श्रीमती अंजलि छाबड़ा नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड तथा अधिवक्तागण श्री शैलेन्द्र कुमार व श्री सतनाम सिंह उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!