Dark Mode
भाजपा विधानसभा क्षैत्र टोंक  की बैठक सम्पन्न

भाजपा विधानसभा क्षैत्र टोंक  की बैठक सम्पन्न

टोंक । भारतीय जनता पार्टी विधानसभा टोंक क्षैत्र की आवश्यक  बैठक सांसद कार्यालय में विधानसभा प्रभारी कालूराम जांगिड़ के सानिध्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित की गई। इस अवसर पर प्रभारी कालूराम जांगिड़ ने कहा कि भाजपा एक अनुशासित कैडर पर आधारित पार्टी है। उन्होने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनहितकारी सरकार काम कर रही है। वहीं दूसरी तरफ  राजस्थान की कांग्रेस सरकार भेदभाव पूर्ण कार्य कर रही है। अब चुनाव का समय नजदीक है। सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आने वाले चुनाव में पूरे मन से कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकना है। उन्होने बूथ मजबूत करने, बूथ कमेटियों का गठन व सत्यापन, पन्ना प्रमुख, प्रभावी मतदाता, लाभार्थी, सामाजिक श्रेणी प्रमुखों का निर्माण आदि कार्यक्रमों को लेकर कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिये। जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराना ने कहा कि कांग्रेस का काम महंगाई राहत शिविरों के नाम पर सिर्फ  जनता को भ्रमित करना है ताकि जनता असली मुद्दों से भटकती रही। आगामी चुनावों में राज्य व केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी। प्रदेश की कांग्रेस सरकार के कारनामों को जनता के बीच में उजागर करना है व केंद्र सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना है। पूर्व जिलाध्यक्ष व भाजपा जिला समन्वयक शंकर लाल ठाडा ने कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरी मेहनत से हर बूथ पर कार्यकर्ताओं से सतत संपर्क में रहे। बैठक में जिला प्रमुख सरोज बंसल, पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश चंदेल, श्याम लाल जैन, पूर्व सभापति गणेश माहुर, पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन, रामनिवास गुर्जर, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री चंद्रवीर सिंह चौहान, जिला महामंत्री प्रभु बाडोलिया, विष्णु शर्मा, शिक्षक प्रकोष्ठ प्रदेश सह-संयोजिका नीलिमा आमेरा, उपाध्यक्ष बेनी प्रसाद जैन, हंसराज धाकड़, कोषाध्यक्ष सुनील जैन, विस्तारक विकास शर्मा, रोशन शर्मा, रतन लाल चौधरी, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सैनी उर्फ बबलू टैंकर, डीआर ममता जाट, धोलू गुर्जर, राजेश शर्मा, मीडिया प्रभारी कमलेश यादव, सोशल मीडिया संयोजक गणेश सैनी, ललित जगरवाल, केदार गुर्जर, भरोश केवट एवं गणेश हिन्दू आदि मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!