परिवर्तन संकल्प यात्रा को लेकर भाजपा किसान मोर्चा की बैठक सम्पन्न
टोंक। परिवर्तन संकल्प यात्रा को लेकर भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्योराज जाट, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री चंद्रवीर सिंह चौहान के आतिथ्य एवं किसान मोर्चा जिला संयोजक विनय सिंह ताखर की उपस्थिति में हाउसिंग बोर्ड स्थित मोर्चा कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई। चौहान ने इस मोके पर कहा कि कार्यकता्र राजस्थान के विकास को गति देने के लिए भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन संकल्प यात्रा का हिस्सा बनने व अधिक संख्या में किसानों को लेकर 12 सितम्बर को परिवर्तन संकल्प यात्रा की होने वाली आमसभा में पहुंचे, साथ ही 13 सितंबर को ताखोली से छान तक परिवर्तन संकल्प यात्रा में शामिल रहने का आव्हान किया गया। संयोजक विनय सिंह ताखर ने साथ आए, परिवर्तन लाएं, आओ मिलकर कमल खिलायें का कार्यकर्ताओ सेआव्हान किया। बैठक में किसान मोर्चा महामंत्री अनिल टिक्कीवाल, शंभू शर्मा, कमलेश यादव, शिव प्रजापत, मेघराज गौतम, चरण सिंह, पिंटू बना आदि मौजूद थे।