बबाई में कुमावत समाज विकास संस्था की बैठक आयोजित
खेतड़ी । बबाई में कुमावत समाज विकास संस्था की बैठक संस्था अध्यक्ष सुल्तान कुमावत की अध्यक्षता में आरएस मैरिज पैलेस बबाई में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से 25 जून को कुमावत समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह बबाई में आरएस कुमावत मैरिज पैलेस में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। प्रतिभा सम्मान समारोह में दसवीं तथा 12वीं कक्षा में 75%, कॉलेज में 60% अंक से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों तथा विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा में सिलेक्ट होने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। इस अवसर पर एडवोकेट कृष्ण कुमार वर्मा, महावीर सिंह कुमावत,राजकुमार,कैलाश, शंभूदयाल, गजानंद ,छाजूराम,रामकुमार, प्रेम कुमार ,दीपक, मूलचंद, डॉक्टर ख्यालीराम,मक्खन लाल, रोहिताश, रामावतार,दीपक,विक्रम आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।