Dark Mode
राशन डीलरों की बैठक सम्पन्न, आज देगें ज्ञापन

राशन डीलरों की बैठक सम्पन्न, आज देगें ज्ञापन

टोंंक । टोंक जिले के राशन डीलरों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को राशन डीलर हरी मोहन शर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। राशन विक्रेता नियोजक संघ टोंक के शकील खान ने बताया कि बैठक में  राशन डीलरों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तृतरूप से चर्चा कर निर्णय किया गया कि 20 जून मंगलवार को सुबह 11 बजे जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम जिले के सभी राशन डीलर ज्ञापन देगें। राशन डीलर मुजाहिद अली ने बताया कि पिछले करीब 6 माह से राशन डीलरों को कमीशन नहीं मिलने से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे परिवार चलाना बहुत मुश्किल हो गया है । राशन डीलर पवन ने कहा कि हमें दुकान का किराया भी देना पड़ता है एवं राशन की दुकान पर एक व्यक्ति को रखना पड़ता, जिसे वेतन देना पड़ता हैं तथा अन्य खर्च भी जुड़े हुए हैं।  बैठक में  राशन डीलर अली मियां, महेंद्र लाला, अजमल खान, अयाज अहमद, दानिश मियां एवं महेन्द्र दुसाद आदि मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!