वीर तेजाजी संस्थान की बैठक
सूरजगढ़। कस्बे में लोहारू रोड पर स्थित मघुकर महाविद्यालय में वीर तेजाजी विकास संस्थान की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जगदेव सिंह खरड़िया ने की। बैठक में दिल्ली में जंतर मंतर पर पहलवानों द्वारा दिये जा रहे धरने का समर्थन किया गया । पहलवानों को न्याय दिलाने के लिए गांव गांव में तीन दिन तक जगजागरण अभियान चलाये जाने की रणनीति बनाई गई। इसके साथ ही ग्यारह मई को शहर में मुख्य मार्गों से रैली निकाल कर सभा का निर्णंय लिया। सभा के बाद उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन दिया जायेगा। इसमें सर्व समाज के लोग भाग लेंगे। कार्यक्रम का संचालन एस आर प्रेमी ने किया। इस अवसर पर राजेश गोदारा,रतन सिंह खरड़िया, रमेश लोहान, बलबीर राव,राजकरण भड़िया,सन्दीप भड़िया, विजेन्द्र शास्त्री,बिजेश पुनिया, रामपाल सिहाग, पप्पू विजय, रंगलाल मिस्त्री, मोहनलाल मान सुनिल बिजारणियां, रोहिताश राव, मुकेश धतरवाल,सतवीर धतरवाल, अंकित बलोदा, अमित नवलगढ़, निहाल सिंह, सूरत सिंह दहिया आदि उपस्थित थे।