Dark Mode
विकास कार्य को लेकर सभा का हुआ आयोजन

विकास कार्य को लेकर सभा का हुआ आयोजन

कुचेरा. गांव हिलोङी में देवनारायण मंदिर में विकास समिति की मीटिंग हुई। कार्यकर्ता प्रदीप चोपड़ा ने बताया श्री देवनारायण मंदिर हिलोड़ी में रविवार को विकास कार्यों को लेकर बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि मुण्ङवा प्रधान प्रतिनिधि, समाजसेवी रेंवतराम ङांगा, हिलोङी सरपंच पप्पुराम फिड़ोदा, ग्राम सहायक अमीन मोहमद व समिति कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में इस मंदिर परिसर में 30बाय 30 फिट का हाॅल बनाने का प्रस्ताव लिया गया। प्रतिनिधियों ने गांव से लेकर मंदिर तक ग्रेवल सडक निर्माण तथा संपूर्ण मंदिर परिसर में सीसी ब्लॉक और सार्वजनिक शौचालय बनाने की घोषणा की। इसके साथ ही पालङी जोधा के सांवरमल कालस (गुर्जर) ने अपनी माता स्वर्गीय जानकी देवी की पुण्य स्मृति में एक प्याऊ बनाने की घोषणा की। मंदिर ट्रस्ट विकास समिति के सदस्यों ने अतिथियों व भामाशाहों का आभार जताया। यह कार्य जल्द ही शुरू करने की मांग भी की। मंदिर पुजारी घमडांराम ने अतिथियों का तिलक लगाकर मंदिर विकास समिति के सदस्यों ने अतिथियों को साफा पहनाकर मान सम्मान किया। इस दौरान मंदिर विकास समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष जस्साराम सिराधना गोतेङी, उपाध्यक्ष अन्नाराम धाभाई, कोषाध्यक्ष भीकाराम पोसवाल,‌ सचिव ओमाराम पोसवाल, जस्साराम धाभाई, रामकरण धाभाई, शैतान राम धाभाई, रामदीन धाभाई, हरीराम हाकला, नाथुराम पोसवाल, शंकरलाल पोसवाल, प्रेम पोसवाल, मनिष पोसवाल, मदन बजाङ आदि मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!