Dark Mode
पलायन पर रोक एवं आजीविका संर्वधन के लिए बैठक आयोजित

पलायन पर रोक एवं आजीविका संर्वधन के लिए बैठक आयोजित

प्रतापगढ़। जिला कलक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव की अध्यक्षता में जिले में हो रहे पलायन पर रोकने के लिए राजीविका के समन्वय में गुरूवार को मिनी सचिवालय परिसर में बैठक का आयोजन किया गया।बैठक जिले की विभिन्न ब्लॉक से चिन्हित किये गये लोगों को ट्रैक करने हेतु राजीविका को निर्देशित किया गया। बैठक में मौजूद कृषि विभाग के अधिकारी गोपालनाथ योगी द्वारा सुझाव दिया गया कि कृषि पशुपालन एवं उद्यान विभाग की योजनाओं से जोड़ते हुए मुर्गी पालन, बकरी पालन, मछली पालन, फलदार पौधे, लेमन ग्रास, किकोडे, सेमफली, परवर, अरहर आदि कार्य करवाकर पलायन करने वाले परिवारों की आजीविका संर्वधन की जा सकती हैं। सृजन संस्था से देबाशीष द्वारा संस्था की ओर से किये जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए पलायन करने वाले परिवारों के साथ में नेनो ऑचर्ड एवं मल्टीलेयर-सब्जी उत्पादन गतिविधि कर आजीविका बढ़ाने का सुझाव दिया। रियालन्स फाउण्डेशन से विक्रम सिंह द्वारा कलस्टर एप्रोच पर दीर्घावधि तक निगरानी का कार्य करते हुए मुर्गी पालन, बकरी पालन एवं अन्य कृषिगत गतिविधियों के माध्यम से आजीविका बढ़ाने का सुझाव दिया। प्रयास संस्था से जवाहर सिंह द्वारा बांस के सजावटी उत्पाद बनाते हुए आजीविका बढ़ाने का सुझाव दिया।
 
राजीविका से जिला प्रबंधक लाइवलीहुड कपिल देव दर्जी द्वारा ट्रेक किये गये परिवारों के साथ लघु एवं दीर्घ अवधि की एकाधिक आजीविका गतिविधिया जरूरत एवं स्वरूचि के आधार पर जैसे मुर्गी पालन, बकरी पालन, डेयरी फार्मिंग, वर्मी कम्पोस्ट एवं अन्य कृषिगत गतिविधियों के माध्यम से आजीविका बढ़ाने का सुझाव दिया। जिला कलक्टर यादव ने राजीविका एवं अन्य संगठन के उपस्थित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि चिन्हित परिवारों से चर्चा कर आजीविका संवर्धन हेतु कार्य योजना बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश प्रदान किये जिससे प्रत्येक परिवार की अतिरिक्त आय 50 से 60 हजार वार्षिक वृद्धि हो एवं पलायन पर रोक लगे। बैठक में राजीविका से जिला परियोजना प्रबंधक नेहा माथुर, जिला प्रबंधक धर्मेन्द्र पंवार एवं संजय दखानी, ब्लॉक परियोजना प्रबंधक मुकेश उपाध्याय, दीपक जैन, राकेश पाटीदार, विवेक जोशी, अभिषेक कुमावत एवं एफइएस संस्था से अहमद, एफीकोर से डेनियल, शुभम, आजीविका ब्यूरो से शांतिलाल एवं दीलीप जीएसएस संस्था से दिलखुश आदि उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!