Dark Mode
पर्यावरण जनचेतना यात्रा को लेकर बैठक का आयोजन

पर्यावरण जनचेतना यात्रा को लेकर बैठक का आयोजन

मेड़ता रोड़ । अमृता देवी पर्यावरण नागरिक संस्थान अपना संस्थान के मार्गदर्शन में आगामी 13 से 27 अगस्त को होने वाली पर्यावरण जनचेतना यात्रा को लेकर शनिवार को मेड़ता रोड़ कस्बे के रामद्वारा में बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में संत गोवर्धन दास जी महाराज, मेड़ता जिले के पर्यावरण प्रेमी जिला संयोजक ताराचंद मारोठिया व विभाग सह संयोजक लीलाधर सोनी ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इस दौरान जिला संयोजक ताराचंद मारोठिया ने कहा कि आज विश्व में प्लास्टिक समाज जीवन में निशाचर राक्षस के समान पर्यावरण को हानि पहुंचा रहा है । इको ब्रिक्स के माध्यम से प्लास्टिक रूपी राक्षस को प्रकृति में फैलने से रोके। इस मौके पर विभाग सह संयोजक लीलाधर सोनी ने कहा कि पर्यावरण की दृष्टि से सतत जन जागरण के लिए अमृता देवी पर्यावरण नागरिक संस्थान की स्थापना की गई है। अपने सहयोगियों के साथ अमृता देवी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने जीवन का सर्वस्व निछावर कर दिया। आज प्राकृतिक दोहन के कारण अनेक देशों में पर्यावरण असंतुलन व्याप्त है। उन्होंने कहा कि प्रकृति असंतुलन से इस पूरी सृष्टि पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। आज मानव दोनों हाथों से प्रकृति का अपने भौतिक सुविधा के लिए दोहन कर रहा है। इसलिए जनमानस में पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाना जरूरी है। इस बैठक में पर्यावरण जन चेतना यात्रा में मेड़ता रोड उपखंड संयोजक हरि ओम शर्मा व कैलाश सांखला तथा जितेंद्र शर्मा को सह संयोजक मनोनीत किया गया। इससे पर्यावरण जनचेतना यात्रा के निमित्त विजय शर्मा, मदन प्रजापत, प्रकाश नागर, भरत दाधीच, महेंद्र टाक, राघवेंद्र, राजेंद्र सिंह सहित सभी मौजूद बंधुओं ने इस यात्रा को सफल बनाने में अपना योगदान देने का निश्चय किया है। जनचेतना यात्रा बैठक को संबोधित करते हुए महंत गोवर्धन दास जी ने कहा कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता आना बहुत जरूरी है। हमें तन मन धन से इस कार्य में सहयोग करना चाहिए। कार्यक्रम में गौशाला प्रमुख आनंद सिंह, विजयराज शर्मा, जितेंद्र शर्मा, विशाल कुलश्रेष्ठ, मदनलाल, कंपाउंडर भैरुलाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सहभागी बने।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!