मेगा विधिक जागरूकता शिविर के आयोजन को लेकर बैठक
बीदासर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष व जिला न्यायाधीश रविंद्र कुमार एव सचिव प्रमोद बंसल के निर्देश पर अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सिविल न्यायालय में शनिवार को क्षेत्र में कानूनी साक्षरता एवं अधिकारिता के संबंध में मेगा विधिक जागरूकता शिविर के आयोजन को लेकर न्यायिक मजिस्ट्रेट मनमोहन चंदेल की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में मेगा विधिक जागरूक व चेतना शिविर की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। न्यायाधीश चंदेल ने आमजन को उनके संवैधानिक अधिकारों से संबंधित कानूनों के संबंध में आमजन को अधिकाधिक अवगत कराने के लिए प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए साथ ही उपखंड अधिकारी व वृताधिकारी को पत्र जारी कर समुचित आयोजन सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में बार संघ के अध्यक्ष रघुवीर भामू, दीनदयाल प्रजापत, अरविंद चौधरी, शाहिद सोलंकी, महेश छापोला, सज्जन चोटिया, गौतम सैनी, परमानन्द बिजारणियां, गोविंद जाखड़, आमीन शेख, राजकुमार ढाका, आदि उपस्थित थे।