Dark Mode
कहार समाज की महारैली की तैयारी को लेकर टोंक में बैठक आज

कहार समाज की महारैली की तैयारी को लेकर टोंक में बैठक आज

टोंक। राजस्थान कहार, कीर, केवट, भोई, मेहरा, कश्यप समाज आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर कहार ने बताया कि केवट समुदाय के उत्थान व विकास के लिये केवट कल्याण बोर्ड सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर 22 अगस्त को छावनी में स्थित राधा कृष्ण मंदिर पर स्वजातीय समाज बन्धु एकत्रित होकर जिला कलेक्टर कार्यालय तक महारैली के रूप में धरना-प्रदर्शन करते जिला कलेक्टर कार्यालय पर धरना देकर जिला कलेक्टर को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जायेगा। महारैली की तैयारी को लेकर 18 अगस्त शुक्रवार को दोपहर 12 बजे शुक्रवार को बालाजी का मंदिर गोल डूंगरी वार्ड नम्बर 1 टोंक में महापंचायत आयोजित की जायेगी, जिसमें पूरे राजस्थान से समाज बन्धु सम्मिलित होंगे। समाज बन्धुओं से अपील है कि महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर महापंचायत को सफल बनावें।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!