वाहन रैली को लेकर मीटिंग हुई आयोजित
तैयारियों को लेकर चर्चा किया पोस्टर का विमोचन
सीकर . भारत के महान समाज सुधारक राष्ट्रपिता महात्मा ज्योतिबा राव फुले एवं बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती महोत्सव के उपलक्ष में सैनी समाज जिला सीकर द्वारा दिनांक 11 अप्रैल 2023 को भव्य वाहन रैली का आयोजन किया जाएगा। जिस के उपलक्ष में बुधवार को सीकर शहर में स्थित सैनी धर्मशाला में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सर्व समाज के बंधु उपस्थित रहे और निर्णय लिया गया कि दोनों महान समाज सुधारकों की जयंती महोत्सव के उपलक्ष में सीकर के रामलीला मैदान से घंटाघर, सूरजपोल गेट, तापडिय़ा बगीची, कल्याण सर्किल, डाक बंगला, नवलगढ़ पुलिया,से पिपराली रोड होते हुए महात्मा ज्योतिबा राव फूले सर्किल तक वाहन रैली का आयोजन किया जाएगा। बैठक में सर्व समाज के द्वारा वाहन रैली के पोस्टर का विमोचन किया गया और सीकर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजेश सैनी एवं भाजपा जल प्रबंधन एवं संरक्षण विभाग के प्रदेश संयोजक एडवोकेट रतन लाल सैनी को रैली का संयोजक घोषित किया गया। सैनी समाज अध्यक्ष भंवरलाल गार्ड ने बताया कि दोनों महान समाज सुधारको की जयंती के उपलक्ष में समाजसेवी अनिल तिड़दिया के नेतृत्व में भीम सेना द्वारा मंगलवार 11 अप्रैल को सीकर के प्रधान जी का जाव गार्डन में और युवा समाजसेवी अशोक वर्मा के नेतृत्व में सीकर सी.आर. मैना गार्डन में भी 9 अप्रैल को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सोहन बड़ोदिया ने कहा की सांगलिया पीठाधीश्वर ओम दास जी महाराज के सानिध्य में जनचेतना संदेश समारोह समिति सीकर द्वारा बाबा साहेब को श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि अर्पित करने के कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम का भी पोस्टर विमोचन किया गया ।जयंती की पूर्व संध्या पर जनचेतना संदेश समारोह का आयोजन कर रहा है जिसमें सर्व समाज के बंधु बाबा साहेब को श्रद्धांजलि और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए सीकर के रामलीला मैदान में पधारेंगे। वाहन रैली संयोजक एडवोकेट रतन लाल सैनी और राजेश सैनी ने कहा कि कार्यक्रम के निमित्त युवाओं को अलग-अलग कार्यभार की जिम्मेदारी सौंपी गई । अप्रैल 11 को होने वाली वाहन रैली के पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में इस दौरान सर्व समाज के वरिष्ठ जन समाजसेवी युवा उपस्थित रहे। जिनमें राधेश्याम काम्या , फुले ब्रिगेड के अध्यक्ष जयप्रकाश सैनी, सैनी जागृति संस्था के अध्यक्ष विष्णु सिंगोदिया, सोहन लाल सैनी, पार्षद दयाशंकर सैनी, जितेंद्र दानोदिया,दलिप पसबलपुरा ,मनीष यादव, भंवर प्रकाश शर्मा ,राम लखन कांवट, कन्हैया शर्मा, जगदीश टांक,पार्षद मुकेश नायक मुकेश चुनवाल ,सुभाष शर्मा, राम अवतार सैनी, नवरंग लाल सैनी, सरपंच घासीराम हर्ष,शंकर हर्ष, गोविंद सुइवाल, पुष्कर सिंगोदिया ,नरेश सैनी, हरिराम सैनी, मनोहर टेलर, सुरेश सैनी, रमेश कुमार सैनी, राजकुमार सैनी ,श्याम लाल सैनी, द्वारका प्रसाद सैनी, पूरणमल सैनी ,सुरेश सैनी, भगवानाराम सैनी, मातादीन सैनी, राजकुमार तवर, महेश सैनी ,नवरंग लाल सैनी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।