Dark Mode
अंबेडकर जयंती मनाने को लेकर बैठक हुई आयोजित

अंबेडकर जयंती मनाने को लेकर बैठक हुई आयोजित

 
 
 
मनोहरपुर  .  कस्बे के अंबेडकरनगर गंगा माता मंदिर में मंगलवार दोपहर 1 बजे 14 अप्रैल को संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का जयंती समारोह मनाने को लेकर तैयारी बैठक हुई। जिसमें 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती समारोह भव्य जुलूस व शोभायात्रा निकालकर नगर पालिका परिसर में सम्मान समारोह सामूहिक आयोजन करने का निर्णय लिया गया। यह रहेगा कार्यक्रम .. जानकारी देते हुए अंबेडकर सामाजिक सेवा पुरस्कार से सम्मानित एडवोकेट बीएस बेनीवाल ने बताया कि 14 अप्रैल को सुबह 7:30 शिव कॉलोनी स्थित शिव मंदिर के सामने से बाबा साहब की शोभा यात्रा का भव्य जुलूस शुरू होगा। जो अंबेडकरनगर होते हुए गांधी चौक व चिड़ीमार दरवाजा से शांति नगर होकर पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास से गुजर कर इंदिरा कॉलोनी में जाएगा। इसके बाद नगर पालिका परिसर में स्थित बाबा साहब की प्रतिमा व चबूतरे के समक्ष समारोह का आयोजन होगा। 80% अंक लाने वाली प्रतिभाएं होगी सम्मानित.. बैठक में निर्णय लिया गया कि वर्ष 2021 22 में बोर्ड परीक्षा 10वीं 12वीं में मनोहरपुर नगर पालिका परिक्षेत्र में किसी भी वर्ग के विद्यार्थियों जिन्होंने 80% अंक प्राप्त किए हैं, उन्हें सम्मानित किया जाएगा। इसमें एससी,  एसटी, ओबीसी व अल्पसंख्यक व सामान्य वर्ग के विद्यार्थी शामिल होंगे। यह लोग रहे मौजूद..तैयारी बैठक में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य पार्षद रामेश्वर प्रसाद बुनकर, बनवारी लाल शास्त्री, बाबूलाल बंगाली, खटीक समाज सेवा समिति के अध्यक्ष जगमाल असवाल, पूर्व अध्यक्ष सोहनलाल असवाल, अंबेडकर सामाजिक सेवा पुरस्कार से सम्मानित एडवोकेट भगवान सहाय बेनीवाल, शशिकांत बेनीवाल, कैलाश बेनीवाल. शंकर लाल प्रजापत, संतोष कुमार वर्मा, मुकेश मीणा. विक्रम धोलीवाल, रामधन कुलदीप, अशोक बेनीवाल, रमेश बेनीवाल, दीपक बेनीवाल, मनीष बेनीवाल, श्रवण खाजोतिया, मनोज असवाल, नवल असवाल, अर्जुन मोहनपुरिया, अंकित बेनीवाल, श्रीनाथ बेनीवाल, राजेश कुमार खजोतिया सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!