राजनीतिक दलों के साथ बैठक आज
बारां। जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र गुप्ता की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बुधवार को बैठक आयोजित की जाएगी।
अतिरिक्त जिला कलक्टर सत्यनारायण आमेटा ने बताया कि बुधवार को सभी विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के साथ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ शाम 4 बजे होने वाली बैठक में पुनरीक्षण कार्यक्रम सहित निर्वाचन संबंधी बिन्दुओं पर चर्चा की जाएगी।