मेघवाल समाज की बैठक संपन्न, लक्ष्मण को चूमलिया पट्टा सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित
सुमेरपुर। मेघवाल समाज की बैठक निंबेश्वर महादेव परिसर में रविवार को आयोजित हुई जिसमें समाज सुधार हेतु विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में नवीन कार्यकारिणी बनाने पर विशेष चर्चा हुई जिसमें निंबेश्वर महादेव मेघवाल समाज धर्मशाला में मेघवाल विकास संस्था चूमालिया पट्टा क्षेत्र सांडेराव की बैठक में नवीन अध्यक्ष बनाए जाने पर सहमति बनी। मेघवाल समाज चूमालिया पट्टा सांडेराव 16 गांव ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर लक्ष्मण मेघवाल को निर्वाचित किया गया। बैठक के दौरान संस्था बाइलॉज के अनुसार निश्चित समय अवधि प्रस्ताव लेकर सर्वसम्मति से लक्ष्मण मेघवाल को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई और बैठक में कार्यकारिणी विस्तार करने के लिए मौके पर पूर्व कार्यकारणी कार्यकर्ता एवं भामाशाह सहित समाज बंधु उपस्थित रहे।