मेघवाल संस्था की बैठक संपन्न
सुमेरपुर। अखिल मेघवाल विकास संस्था राजस्थान की बैठक का आयोजन आश्रम हाउसिंग बोर्ड परिसर में हुआ। जिसमें प्रदेशाध्यक्ष कस्तूराराम परिहार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई जिसमें सर्व सम्मति से झुंझुनू जिला अध्यक्ष विनोद कुमार को मनोनीत किया गया। साथ मे पाली जिलाध्यक्ष जसराज,सिरोही जिला अध्यक्ष हरनाथराम एंव झुंझुनू जिला अध्यक्ष का साफा माला पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक में आगामी 1 मई 2023 को बाली में होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन पर चर्चा की गई और विवाह हेतु 51 हजार रुपये का सहयोग करने का प्रस्ताव लिया गया। इस अवसर पर समाज के भामाशाह दिनेश कुमार वाघेला व जसवंत भारद्वाज का माला-साफा पहनाकर समाज बंधुओं ने स्वागत किया।