Dark Mode
मेहंदी नगरी सोजत कड़ाके की ठंड का असर जारी

मेहंदी नगरी सोजत कड़ाके की ठंड का असर जारी

  • आसमान में छाया रहा घना कोहरा

सोजत। शहर में कड़ाके की ठंड का असर जारी है। फिलहाल 25 जनवरी तक राहत का कोई आसार नहीं है। मंगलवार को तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने से वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
मौसम विभाग के अनुसार 15 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका प्रभाव पाली जिले में भी देखने को मिल सकता है। इस दौरान हल्की बारिश की भी संभावना है। कड़ाके की ठंड का असर व्यापारिक गतिविधियों पर भी पड़ा है। दुकानदार सामान्य से पहले, शाम 8:30 बजे तक अपनी दुकानें बंद कर रहे हैं। मकर संक्रांति के दिन सुबह 8:30 बजे तक सूर्य के दर्शन नहीं हुए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!