जैनाचार्य कामकुमार नंदी महाराज की हत्या के विरोध में दिया ज्ञापन
मदनगंज किशनगढ़। जैनाचार्य कामकुमार नंदी महाराज की निर्मम हत्या के विरोध में सकल जैन समाज द्वारा जैन भवन से विशाल रैली निकाल कर उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन दिया गया। राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन में बताया की 5 जुलाई को कर्नाटक के बेलगाम चिक्कोड़ी के पास हिरेकोड़ी जैन तीर्थ में साधनारत जैन आचार्य कामकुमार नंदी महाराज का अपहरण कर उनकी निर्मम हत्या कर दी गयी थी। हत्या के पश्चात उनके शरीर के टुकड़े टुकड़े करके बोरवेल में डाल दिया था। जैनाचार्य की जघन्य हत्या को लेकर भारत ही नहीं अपितु विश्व के सम्पूर्ण जैन समाज में दुख एवं रोष व्याप्त है। आजाद भारत के इतिहास में पहली घटना है की इतनी निर्ममता से जैन संत का अपहरण कर उनकी हत्या की गई। सकल जैन समाज किशनगढ़ ने राष्ट्रपति महोदया से मांग की गयी की हत्या की साजिश का जल्द से जल्द खुलासा हो, घटना की उच्च स्तरीय जाँच हो एवं समस्त भारत के जैन संत, जैन धर्म, तीर्थो की सुरक्षा की जाये एवं समाज के संरक्षण के लिए सभी राज्यों के अल्पसंख्यक आयोगों में जैन सदस्य एवं जैन कल्याण बोर्ड का गठन किया जाये साथ ही सम्पूर्ण भारत वर्ष में जैन संत साध्वीयों के विहार के समय उचित सुरक्षा उपलब्ध कराने के निर्देश सभी राज्यों के मुख्यमंत्रीयों को अधिसूचना के माध्यम से देवे। मुख्य सड़क पर दोनों और सफ़ेद लाइनिंग कर फुटपाथ का निर्माण कराया जाये ताकि पद विहार करने वाले जैन संतो को विहार में दुविधा ना हो। राष्ट्रपति महोदया से उपरोक्त विषय में अतिशीघ्र कार्यवाही हेतु आदेश जारी कर अल्पसंख्यक जैन समुदाय के साथ न्याय करने का पुरजोर आग्रह किया गया। ज्ञापन का वाचन प्राणेश बज ने किया। रैली एवं ज्ञापन देने वालों में अशोक पाटनी आर के मार्बल, भाजपा नेता विकास चौधरी, आदिनाथ पंचायत अध्यक्ष प्रकाश गंगवाल, मुनिसुव्रतनाथ पंचायत अध्यक्ष विनोद पाटनी, श्वेतांबर समाज किशनगढ़ के अध्यक्ष अरविन्द मोदी, ब्रज मधुकर संघ शिवाजी नगर के मंत्री सुभाष कोठारी, मूर्ति पूजक संघ के मोनू कर्नावट, सुरेन्द्र सखलेचा, विनोद चौधरी, इंदरचंद पाटनी, चन्द्र प्रकाश बैद, चेतन प्रकाश पांड्या, संजय पापड़ीवाल, अशोक पाटनी, महेन्द्र बोथरा, महेन्द्र नाहर, दीपक मेहता, भागचंद कोचेटा, गौतम जामड़, नाथूलाल नाहर, राजेन्द्र दरड़ा, मालचंद सुराणा, महेन्द्र कर्नावट, गजेंन्द्र डांगी, ज्ञानचंद डाकलिया, नोरत पाटनी, महेन्द्र पाटनी, राजेश पांड्या, सुभाष चौधरी, कमल बैद, सुरेश बगड़ा, पंकज पहाड़िया, सुशील अजमेरा, दीपक रारा संजय पांड्या, संजय जैन सहित सेंकड़ो समाजजन उपस्थित थे।