Dark Mode
विधुत सप्लाई सुचारू करने को लेकर दिया ज्ञापन

विधुत सप्लाई सुचारू करने को लेकर दिया ज्ञापन

 
बीदासर। उपखंड कार्यालय पर ढाणी कुम्हारान के ग्रामीण व किसानों ने विधुत व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर तहसीलदार द्वारका प्रसाद शर्मा को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि ढाणी कुम्हारान के फीडर की लाइट कई दिनों से बाधित चल रही है हमारे को बगैर जानकारी के विधुत आपूर्ति रात्रि को कर दी गई और वो भी बार बार ट्रिपिंग व फाल्ट हो रही है जिसके कारण फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। गत 27 जून को संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया था कि समस्या का निवारण कर दिया जाएगा। परंतु चार पांच दिन गुजर जाने के बाद भी समस्या में कोई सुधार नहीं हुआ, जिसके चलते 75 प्रतिशत फसलों का नुकसान हो चुका है। ढाणियों में सप्लाई फाल्ट होने पर 24 घंटो तक विभाग द्वारा सुधार नहीं किया जाता, तथा मुख्यमंत्री द्वारा किसानों को दिन में बिजली देने की घोषणा के बावजूद भी ढाणी के लोगों को रात्रि में विधुत सप्लाई दी जा रही है। उपस्थित लोगों ने कहा कि समय पर समस्या का समाधान नहीं किया जाता है तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान नगर कांग्रेस अध्यक्ष जेठाराम यादव, विनोद पंसारी, सलीम छींपा, मोटाराम, भंवराराम, डूंगर राम, किशनाराम भामू, लिखमाराम रैगर, कालूराम,   हिम्मतराम, जगदीश, अकबर, आरिफ, सत्यनारायण जाट, मुंशी सिक्का, गिरधारी, सीताराम, रामा किशन आदि मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!