Dark Mode
नवनियुक्त सभापति राजबाई बैरवा को सौंपा ज्ञापन

नवनियुक्त सभापति राजबाई बैरवा को सौंपा ज्ञापन

सवाई माधोपुर। रजीउद्दीन अंसारी ने शनिवार को नव नियुक्त नगर परिषद सभापति राजबाई बैरवा को ज्ञापन सौंपकर सवाई माधोपुर शहर के अंसारी मौहल्ला के वार्ड नम्बर 36 में साफ-सफाई व्यवस्थाओं को दुरस्त करवाने की मांग की। रजीउद्दीन अंसारी ने बताया कि शहर के वार्ड नम्बर 36 में सफाई व्यवस्था गड़बड़ाई हुई है। यहां की नालियां कीचड़ से अटी पड़ी है। नालियां जाम होने से पानी सड़कों पर आ जाता है जिससे बीमारी फैलने का अंदेशा बना रहता है। साथ ही आवारा कुत्तों का जमावड़ा भी लगा रहता है जो आने जाने वाले राहगीरों को काटकर जख्मी कर रहे हैं। उन्होंने सभापति को ज्ञापन सौंपकर तुरंत प्रभाव से आमजन की समस्याओं का समाधान करवाने की मांग की।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!