नाले बनाने के लिए उपखंड अधिकारी को सौपा ज्ञापन
नवलगढ. नवलगढ़ के घुमचककर व्यापार मंडल के व्यापारियों ने उपखंड अधिकारी सुमन सोनल को ज्ञापन सौपा। व्यापारियों को कहना है स्टेशन से लेकर घुमचक्कर तक बन रही सड़क के दोनों तरफ पानी निकास के लिए नाले बनने चहिय। साथ ही जो नाले बनाये जा रहे हैं उन नाले बनाने में ठेकेदार लीपा पोती का काम कर रहे हैं सही प्रकार से लेवल निकाल के नही बनाए जा रहे हैं पानी का बहाव उल्टा कर दिया गया जिससे पानी नालों में ही रहेगा और नालों में पानी भरकर सड़क पर आ जायेगा । इन नालों की सही प्रकार से बनाने को लेकर ज्ञापन सौपा।
आपको बता दे गंदे पानी निकास के लिए नाले का निर्माण जारी है वही व्यापारियों ने लेवल नही निकाल कर बनाए जा रहे को लेकर बीच मे ही कार्य बंद करवा दिया था। वही पहले एक तरफ ही निर्माण कार्य चल रहा था। व्यापारियों की मांग है कि दोनों तरफ नाले लेवल निकाल कर बनने चहिये। इस मौके व्यपार मंडल अध्यक्ष कैलाश जागिड़,पूर्व पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र सैनी, महावीर जांगिड़, राकेश गोदारा,महेंद्र सिकरिया, प्रमोद शर्मा,श्रीराम,जेपी जागिड़ आदि लोगो मौजूद थे।