Dark Mode
स्मृति दिवस मनाया 

स्मृति दिवस मनाया 

सूरजगढ़। कस्बे के समीपवर्ती काजड़ा गांव में स्थित विवेकानंद पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में अमृतसर के जलियांवाला बाग कांड में शहीद हुए देशभक्तों को दो मिनट का मौन धारण करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। भारत रत्न बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर के जयंती के उपलक्ष में बाबा साहेब की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए । संस्थान निदेशक मनजीत सिंह तंवर ने कहा कि जलियांवाला बाग में हुए हत्याकांड में अंग्रेजी हुकूमत के अत्याचारों की पराकाष्ठा देखने को मिली। विद्यालय प्रांगण में दो  मिनट का मौन धारण करते हुए शहीद हुए देशभक्तों को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए हत्याकांड को स्मृति दिवस के रुप में याद किया। श्रद्धांजलि सभा के बाद भारतीय बहुज्ञ विधिवेता,अर्थशास्त्री,राजनीतिज्ञ, समाज सुधारक व भारत रत्न बाबासाहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन व श्रद्धा सुमन अर्पित किये गए। अम्बेडकर सर्व समाज के नेता तो थे ही साथ ही श्रमिकों,किसानों व महिलाओं के अधिकारों का हमेशा समर्थन किया। इस मौके पर राय सिंह शेखावत, जगदीश प्रसाद सेन, पूजा स्वामी, सरोज स्वामी, होशियार सिंह, अनिल जांगिड़, अशोक कुमावत, अंकित डीग्रवाल, कपिल गुर्जर, सरजीत कुमावत, रामप्रताप, माया, सुमन मेघवाल, पूजा शर्मा, राजकुमार, विनोद शर्मा, राजेन्द्र कुमावत, आनन्द शर्मा, राजेश कुमार, संगीता योगी, देविका शेखावत, सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग व शिक्षक उपस्थित रहे।
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!