Dark Mode
योग साधना आश्रम में ’मानसिक शांति योग्य सत्संग’ समारोह

योग साधना आश्रम में ’मानसिक शांति योग्य सत्संग’ समारोह

विदेषों में सर्वत्र फैल रहा है योग: स्वामी महेश्वरानंदपुरी


जयपुर । महामंडलेष्वर स्वामी महेष्वरानंद महाराज ने कहा कि योग आज विदेष में सर्वत्र फैल रहा है और भारतवासी योग जिसकी धरोहर है,वे इसे छोड़ रहे हैंै। अतःयोग करें और निरोग रहे। वे आज यहां बापू नगर स्थित योग साधना आश्रम में
योग साधना आश्रम संस्थापक स्वामी आनंदानंद जी महाराज की पुण्यतिथि पर ’मानसिक शांति योग्य सत्संग’ समारोह में विषिष्ठ अतिथि पद से बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि योग से ही शरीर व मन को स्वस्थ बना सकते हैं।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि रहे ब्रह्म परानंद सरस्वती, समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष डाॅ.अर्चना शर्मा व विख्यात उद्योगपति श्याम बिहारी थे। प्रारंभ में स्वामी आनंदानंद जी महाराज की वाणी पढ़का सुनाई। इसके बाद योगिनी डाॅ.पुष्पलता ने स्वामी के व्यक्तित्व व कृतिव पर प्रकाष डालते हुए योग में शारीरिक स्वास्थ्य,मानसिक शांति कैसे प्राप्त कर सकते हैं,इसके बारे में बताया। इस मौके पर स्वामी ब्रह्म परानंद जी ने गीता की विषेष व्याख्या करते हुए कहा कि भगवान कृष्ण को योगीराज कहा गया है। योग भारतीय संस्कृति का विषेष अंग है। इसलिए योग को जीवन में अपनाना चाहिए। योग के बिना जीवन अधूरा है।जीवन में समता धारण करना ही योग है। स मौके पर समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष डाॅ.अर्चना शर्मा ने योग्य विद्यार्थियो को प्रमाण वितरित करते हुए उन्होंने भी विद्यार्थियों को योग करने व कराने की प्रेरणा दी। इस दौरान आश्रम संचालिका डाॅ.पुष्पलता की के मेरी जीवन यात्रा पर पुस्तिका का विमोचन किया। अंत में डाॅ.पुष्पलता ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।हरि संकीर्तन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!