मेधावी विद्यार्थी का सम्मान
भुसावर . शहीद सुशील कुमार शर्मा फाउंडेशन की ओर से प्रतिवर्ष कक्षा 10 वीं-12 वीं के 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थी के सम्मान की श्रंख्ला में मंगलवार 20 जून 2023 को फाउंडेशन की राजस्थान पशु-पक्षी मित्र इकाई की संयोजक शीला पाण्डेय् की उपस्थिति में कक्षा 10 वीं के मेधावी विद्यार्थी बयाना निवासी शुक्ला का फाउंडेशन कार्यालय पर प्रशस्ति- पत्र माल्यार्पण , प्रतीक चिह्न के साथ सम्मान किया गया! इस अवसर पर शिक्षाविद् मात्र भाषा की व्याख्याता ममता शर्मा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रही!
फाउंडेशन के प्रदेश संयोजक यतेन्द्र पाण्डेय् ने बताया कि विश्व योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2023 से फाउंडेशन के इस सत्र के वृक्षारोपण कार्यक्रम को गति प्रदान की जायेगी!