Dark Mode
चुनाव में अधिकाधिक मतदान करने का मतदाताओं को दिया संदेश

चुनाव में अधिकाधिक मतदान करने का मतदाताओं को दिया संदेश

फतेहपुर शेखावाटी । आंगनबाड़ी केन्द्र वार्ड नं. 16 में आज आगामी विधानसभा चुनाव के तहत   शहर में नरेन्द्र कुमार शर्मा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी फतेहपुर व  रामबच्चन मील प्रधानाचार्य के सानिध्य में मतदाता को जागरूक करने हेतु रंगोली बनाकर आगामी विधानसभा चुनाव में अधिकाधिक मतदान करने का मतदाताओं को संदेश दिया तथा जिन युवा मतदाताओं द्वारा को संदेष दिया तथा जिन युवा मतदाताओं की 01 अक्टूबर को 18 वर्ष आयु पूर्ण होने जा रही है उन युवाओं का मतदाता सूची में पंजीयन करवाने का संदेश दिया। इस अवसर पर नरेन्द्र कुमार शर्मा ने उपस्थित मतदाताओं को लोकतंत्र को सुदृढ़ करने हेतु प्रत्येक व्यक्ति का मतदान करने का दायित्व बनता है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को मतदान करने का आग्रह किया गया तथा वोटर हेल्पलाईन ऐप स्वीप के माध्यम से नए मतदाताओं का रजिस्ट्रीकरण करना, मतदाताओं के मोबाइल नं. जोडऩे, मतदाताओं के आधार लिंक करने की प्रक्रिया तथा फॉर्म 6,7 व 8 के बारे में चर्चा की गई।  इस अवसर पर मोतीराम माहिचा स्काउट गाईड चीफ फतेहपुर ने भी मतदाताओं का जागरूक करने हेतु विचार प्रकट किये इस अवसर पर मंजू जोशी, सुलोचला महर्षि, बबीता माहिचा, आशा शर्मा, गीता सैनी, मंजू शास्त्री, पायल सयैनी, इन्दुबाला, हरीराम कड़वासरा, भंवरलाल प्रभाकर, वेदप्रकाश सेानी, अंजू शास्त्री, रूकसाना, पिंकी, राजकुमारी, सुमन भोजक आदि सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। यह जानकारी धन्नाराम मीणा सहायक प्रभारी स्वीप पंचायत समिति फतेहपुर ने दी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!