Dark Mode
सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम (एमएसएमई) सुविधा शिविर 28 जुलाई को

सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम (एमएसएमई) सुविधा शिविर 28 जुलाई को

सवाई माधोपुर । राज्य सरकार के निर्देशानुसार सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम (एमएसएमई) सुविधा शिविर का आयोजन जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र सवाई माधोपुर में 28 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबंधक सुग्रीव मीना ने बताया कि शिविर में उद्यमियों, व्यवसायियों तथा युवाओं को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान कर मौके पर ही इच्छुक उद्यमियों को उनकी पात्रता के अनुसार मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना, डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजस्थान दलित, आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना-2022, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना-2019, राजस्थान एमएसएमई एक्ट उद्यम रजिस्ट्रेशन, बीआरएन, फर्म पंजीयन के आवेदन तैयार करवाएं जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिले के शिक्षित बेरोजगार एवं उद्यमी अपनी फोटो, आधार कार्ड, जन आधार कार्ड, शैक्षणिक योग्यता, जाति प्रमाण-पत्र एवं प्रोजेक्ट रिपोर्ट सहित शिविर में भाग लेकर योजनाओं का लाभ ले सकते है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!