माइक्रोसॉफ्ट की कर्मचारी ने Bill Gates को कहा Shame on You
माइक्रोसॉफ्ट ने सोमवार को कंपनी की 50वीं एनिवर्सरी का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में जबरदस्त हंगामा हुआ है, जिसमें कर्मचारियों ने हंगामा किया है। इस दौरान कर्मचारियों ने फिलिस्तीन समर्थक प्रदर्शनों के कारण कंपनी की 50वीं एनिवर्सरी में बाधा डाली है। ये कदम उठाने वाले दो कर्मचारियों में से एक को कंपनी ने नौकरी से बर्खास्त कर दिया है।इन कर्मचारियों के खिलाफ ये एक्शन इसलिए लिया गया है क्योंकि उन्होंने फिलिस्तीन समर्थक प्रदर्शनों के कारण कंपनी की 50वीं वर्षगांठ के समारोह में बाधा डाली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इब्तिहाल अबूसाद को नौकरी से निकाल दिया गया है।
अबूसाद ने मंच पर बोलते समय माइक्रोसॉफ्ट के एआई सीईओ मुस्तफा सुलेमान से बहस की थी।अबूसाद माइक्रोसॉफ्ट के उन दो कर्मचारियों में से एक थे, जिन्होंने कंपनी के इजरायल के साथ संबंधों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए 50वीं वर्षगांठ के समारोह में गुस्सा जाहिर किया था। दूसरी भारतीय-अमेरिकी इंजीनियर वानिया अग्रवाल थीं। वानिया ने विरोध में उस समय बोलना शुरू किया जब माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला बिल गेट्स और स्टीव बाल्मर के साथ मंच पर थे। कार्यक्रम स्थल से बाहर निकाले जाने के बाद अपने सहकर्मियों को भेजे गए एक ईमेल में वानिया अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने कंपनी छोड़ने का निर्णय ले लिया है। कंपनी में 11 अप्रैल उनका अंतिम दिन होगा।