राजस्थान विश्वविद्यालय की मिड टर्म परीक्षाएं 28 नवंबर से प्रारम्भ
जमवारामगढ़. राजकीय महाविद्यालय जमवारामगढ़ प्राचार्य दिनेश चंद मीणा ने जानकारी देते हुए बताया की महाविद्यालय जमवारामगढ़ में 28 नवम्बर 2023 से राजस्थान विश्वविद्यालय की सेमेस्टर मिड टर्म परीक्षा आयोजित होगी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर दिनेश चंद मीना ने बताया कि महाविद्यालय के प्रथम वर्ष समस्त संकायों के नियमित विद्यार्थी समय सारणी के अनुसार परीक्षा हेतु महाविद्यालय में उपस्थित होवें। महाविद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षा की समय सारणी जारी कर दी गई है। प्राचार्य ने बताया की मिड टर्म परीक्षा में अनुपस्थित विद्यार्थी विश्वविद्यालय की परीक्षा के लिए पात्र नहीं होंगे।