सर्वाधिक रक्तदान के लिए मील राज्य स्तर पर सम्मानित
सीकर । कोलीड़ा निवासी बी एल मील राज्य स्तर पर सम्मानित किए गए। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग राजस्थान सरकार के तत्वावधान में विश्व रक्तदाता दिवस पर बुधवार को स्वास्थ्य भवन जयपुर ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशक डॉ जितेंद्र सोनी द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया । मील राजस्थान में सर्वाधिक ब्लड डोनेशन करने वाली सूची में शामिल है तथा अब तक 110 बार रक्तदान कर चुके हैं । आज उन्होंने अपना 111 वीं बार रक्तदान किया है lइससे पूर्व राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर 6 बार राज्य स्तर पर रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित हो चुके हैं |मील ने कोरोनाकाल में भी कोरोना से गंभीर रोगियों की जान बचाने हेतु कोरोना पॉजिटिव से नेगेटिव हुई युवाओं को मोटिवेट कर 336 यूनिट से ज्यादा यूनिट प्लाज्मा डोनेट करवाया था । 28 वर्षो से शेखावाटी क्षेत्र में युवाओं की रक्तदान के प्रति भ्रांतियों को दूर कर जागरूकता लाकर अब तक 400 से ज्यादा रक्तदान शिविरों का आयोजन कर 50000 से ज्यादा यूनिट डोनेट करवा चुके हैं तथा 25000 से ज्यादा ब्लड यूनिट जरूरत के समय जरूरतमंद रोगियों को उपलब्ध करवा चुके हैं । गत वर्ष डेंगू पीड़ित रोगियों की जान बचाने हेतु दो हजार से भी ज्यादा प्लेटलेट डोनेट करवाई थी l