मंत्री मुरारी लाल ने किया धर्मपुरा से झंडारोहण कर हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की प्रारंभ
दौसा । हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के माध्यम से कांग्रेस पदाधिकारी घर-घर तक पहुंच रहें हैं, ब्लॉक स्तर पर पदयात्रा निकाली जा रही है, कांग्रेस जिला प्रवक्ता घनश्याम भांडारेज ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव व ढाणियों में यह पदयात्रा निकाली जा रही हैं और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत कराया जा रहा है, आज हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का आगाज दौसा विधायक व कृषि विपणन मंत्री मुरारी लाल मीणा द्वारा धरमपुरा से पदयात्रा प्रारंभ कर किया गया , इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, संगठन पदाधिकारी व आमजन शामिल थे यात्रा बडोली आईटी केंद्र पर संपन्न हुई, जगह -जगह यात्रा का ग्राम वासियों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया, इस अवसर पर मंत्री मीणा ने कहा अभियान में हम प्रत्येक गांव व ढाणियों में जाकर राहुल गांधी का संदेश जिसमें आज भारत गहरे आर्थिक संकट से गुजर रहा है युवा बेरोजगार है, महंगाई आसमान छू रही है किसान कर्ज़ के बोझ के तले दबा है ,देश की सारी संपत्तिया चंद उद्योगपतियों के हाथों में है, लोगों को नौकरी जाने का डर है ,आय कमजोर कम होती जा रही है चारों तरफ देश में निराशा का माहौल है हमारे देश की विविधता खतरे में है विभाजनकारी ताकते हमारी विविधता को हमारे ही खिलाफ इस्तेमाल कर रही है लोगों के दिलों में डर पैदा करके समाज में नफरत के बीज बोए जा रहे हैं इन सब बातों हम आम मतदाता तक पहुंचायेगे, साथ ही एकता और भाईचारे का संदेश घर-घर तक पहुंचाने के लिए इस हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत की है आप सभी इस अभियान का हिस्सा बने कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़कर एक ऐसे स्वर्णिम भारत के निर्माण में हमारा साथ दें मंत्री मीणा ने बताया कि इस अभियान में मोदी सरकार की नाकामियों के पर्चे भी बांटे जाएंगे जिसमें बढ़ती बेरोजगारी गरीबी और महंगाई के साथ ही अन्य प्रमुख मुद्दे हैं, विधानसभा क्षेत्र मे हुए विकास कार्यों को भी आम मतदाता के समक्ष इस अभियान में रखा जावेगा। पदयात्रा में दौसा प्रधान प्रहलाद मीणा, ब्लॉक अध्यक्ष हेमराज निमाली, घनश्याम भांडारेज, चंदाराम बडोली सरपंच, रतन लाल सैनी ब्लॉक अध्यक्ष, गोविंद सिंह राजपूत , जगदीश शर्मा जी, राकेश कालीपहाड़ी सरपंच, आर के मीणा, मानसिंह मीणा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता,पदाधिकारी व आमजन शामिल थे।