Dark Mode
राज्यमंत्री देवासी एवं सांसद चौधरी ने किया विभिन्न कार्यों का उद्घाटन

राज्यमंत्री देवासी एवं सांसद चौधरी ने किया विभिन्न कार्यों का उद्घाटन

जयपुर। सिरोही जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खंदरा में रविवार को लोकार्पण एवं उद्घाटन समारोह का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में समसा द्वारा निर्मित तीन कक्षा कक्ष, टीन शेड व मंच विस्तार व मुख्य सीसी रोड एवं ग्राम पंचायत रुखाडा के अंतर्गत सुथारों का गुड़ा में उप स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन राज्य मंत्री (पंचायती राज, ग्रामीण विकास, आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा) ओटाराम देवासी एवं सांसद लुंबाराम चौधरी ने किया । राज्यमंत्री देवासी ने विकास कार्यों पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी के नेतृत्व में राज्य सरकार विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि बजट में भी राज्य सरकार ने क्षेत्र के लिए अनेकों घोषणाएं की है जिसे समयानुसार पूरा किया जाएगा। सांसद लुंबाराम चौधरी ने अपने संबोधन में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया साथ ही अन्य पात्र को भी प्रेरित करने की बात कही। इस दौरान गुलाब मीणा, विशन सिंह देवड़ा, रामनाथ महाराज, तेजाराम भाटी, अजीत सिंह देवड़ा, रतनाराम देवासी, मांगीलाल मेघवाल, महेंद्र सिंह, धनराज वर्मा, गुलाब मीणा, विकास अधिकारी मुलेंद्र सिंह, डॉ कौशल ओहरी सहित अन्य उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!