Dark Mode
राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा 12 को सीकर में

राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा 12 को सीकर में

सीकर। नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा 12 फरवरी मंगलवार को सीकर आएंगे। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश बिश्नोई ने बताया कि नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा 12 फरवरी मंगलवार को प्रात: 7.30 बजे भारणी श्रीमाधोपुर से प्रस्थान कर प्रात: 8 बजे न्यू श्रीमाधोपुर स्टेशन पहुंचेंगे तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वेस्टर्न डेडिकेटेड फेंट कॉरिडोर का वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किये जाने वाले कार्यक्रम में भाग लेंगे।

 

नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा न्यू श्रीमाधोपुर स्टेशन 10.50 बजे प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे सीकर पहुंचेंगे तथा श्री कल्याण गौशाला, सांवली का उद्घाटन करेंगे तथा दोपहर 2 बजे सीकर शहर में सीवरेज परियोजना अमृत 2.0 फेज द्वितीय का शिलान्यास करेंगे ।

 


नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा सीकर से अपराह्न 3 बजे प्रस्थान कर 4.15 बजे श्रीमाधोपुर पहुंचेगे तथा विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानीय कार्यक्रम एवं जनसुनवाई करेंगे। नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा श्रीमाधोपुर से रात्रि 9 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान कर जायेंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!