राज्यमंत्री ने किया महंगाई राहत का अवलोकन
धनाऊ/ चौहटन में चल रहे महंगाई राहत शिविर का जायजा लेने पहुंचे राज्यमंत्री रामसिंह राव रामसिंह राव राज्यमंत्री वंशावली सरंक्षण एवं संवर्धन अकादमी राजस्थान सरकार ने किया शिविर अवलोकन। उन्होंने महंगाई राहत शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर तीव्र गति कार्य निपटाने के दिये निर्देश। शिविरों का प्रचार प्रसार करने तथा प्रत्येक परिवार को मापदंड के अनुसार लाभ पहुंचाने के दिये निर्देश। शिविर स्थल पर छाया, पानी एवं लाभार्थियों के बैठने की समुचित व्यवस्था बनाए रखने की कही बात। राज्यमंत्री रामसिंह राव ने चौहटन, गोलियार व ईशरोल में महंगाई राहत शिविरों का लिया जायजा। एसडीएम भागीरथराम चौधरी व बीडीओ छोटूसिंह काजला ने राज्यमंत्री को प्रगति की दी जानकारी। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष तिलोक पोटलिया,पंचायत समिति सदस्य रावताराम पंचार, हसन खान,सरपंच प्रतिनिधि भोमाराम सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।