मंत्रालयिक कर्मचारियों ने दिया उपखंड अधिकारी को ज्ञापन
पदमपुर . मंत्रालयिक कर्मचारियों ने उपखंड अधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन कर सीमा चंदेल प्रधानाचार्य राउमावि बस्सी जिला नागौर एवं अन्य लोगों द्वारा मानसिक प्रताडना से परेशान होकर रामसुख सहायक प्रशासनिक अधिकारी द्वारा आत्मदाह जैसा कदम उठाने की घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने हेतु एसडीएम को ज्ञापन प्रेषित किया गया । संदीप घिन्टाला , सुखदेव सिंह ,मदन अरोड़ा सहित अन्य कर्मचारियों ने बताया कि प्रधानाचार्य सीमा चन्देल के षडयंत्र में शामिल अन्य लोगों के विरुद्ध कानूनी एवं विभागीय कार्यवाही के साथ साथ हनुमान सहाय बलाई सीबीईओ परबतसर नागौर की भूमिका की भी जांच की होनी चाहिए बाकी सच्चाई सबके सामने आ पाए ।