अल्पसंख्यक मामलात मंत्री ने पोकरण में महंगाई राहत कैम्प का किया अवलोकन
जयपुर। अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ, उपनिवेशन, कृषि सिंचित क्षेत्र विकास एवं जल उपयोगिता मंत्री श्री शाले मोहम्मद ने गुरुवार को जैसलमेर जिले के पोकरण में आयोजित महंगाई राहत कैम्प का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कैम्प में किए गए लाभार्थियों के पंजीयन की विस्तार से जानकारी ली । इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गारण्टी कार्ड प्रदान किए। मंत्री श्री मोहम्मद ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे इन कैम्पों के माध्यम से योजनाओं में अपना पंजीयन अवश्य कराएं ताकि सरकार द्वारा दिए गए लाभ उनको मिल सके। वहीं जिन योजनाओं में बढ़ोतरी की गई है उसका भी परिलाभ उनको मिले ।